Breaking News

IND vs SA: लखनऊ की पिच चौथे टी20 में किसका देगी साथ, बल्लेबाज या गेंदबाज, जानें किसका होगा राज

लखनऊ: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर आ गई है। सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया आज यानी कि बुधवार, 17 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, उन्हें सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। धर्मशाला में तेज पिच पर मिली शानदार जीत के बाद भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास में है। घरेलू मैदान पर टीम इंडिया को हराना हमेशा से मुश्किल रहा है और अगर आज अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय आक्रमण के सामने लड़खड़ाए, तो सीरीज भारत अपने नाम कर लेगा।
IND vs SA: लखनऊ की पिच चौथे टी20 में किसका देगी साथ, बल्लेबाज या गेंदबाज, जानें  किसका होगा राज - india vs south africa 4th t20 match today pitch report of  ekana

इकाना स्टेडियम: पिच रिपोर्ट और आंकड़े

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच अपनी धीमी प्रकृति और स्पिनरों को मिलने वाली मदद के लिए जानी जाती है। यहां की काली मिट्टी वाली सतह पर गेंद रुक कर आती है और उछाल कम रहता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए खुलकर शॉट खेलना चुनौतीपूर्ण होता है। इस पिच पर 170 के आसपास का स्कोर काफी मजबूत माना जाता है। स्पिनर्स के साथ-साथ कटर और स्लोअर गेंदों का इस्तेमाल करने वाले तेज गेंदबाज यहां अधिक सफल रहते हैं। अब तक खेले गए 9 मैचों में से 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। औसत स्कोर 151 रन (पहली पारी) और 126 रन (दूसरी पारी) रहा है।

ICC ODI World Cup 2023 Match 10 Australia vs South Africa at Ekana Cricket  Stadium Lucknow Pitch Report | World Cup 2023: लखनऊ की धीमी पिच पर होगी  ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका

भारत के प्रमुख हथियार

लखनऊ की ग्रिप वाली पिच पर कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को मुख्य हथियार के रूप में इस्तेमाल करेंगे। अर्शदीप सिंह की स्विंग और हार्दिक पंड्या का ऑलराउंड खेल अफ्रीका के लिए बड़ी चुनौती होगा। अगर भारतीय गेंदबाज एडन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस को जल्दी काबू कर लेते हैं, तो भारत के लिए ट्रॉफी उठाना आसान हो जाएगा।

IND vs SA 4th T20I Preview: इकाना स्टेडियम में भारी है टीम इंडिया का पलड़ा,  साउथ अफ्रीका से अगली टक्‍कर कब? - india vs south africa ind vs sa 4th t20i  previewदक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, लूथो सिपाम्ला, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी, कोर्बिन बॉश, केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे।

About Rizvi Rizvi

Check Also

बहादुरगढ़ में बनेगा पहला डॉग शेल्टर, 82 लाख की लागत से होगा निर्माण

बहादुरगढ़: आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद एमआईई पार्ट-बी में 82 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *