Breaking News

पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 6 जिलों में 2184.2 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण

पटना: से पूर्णिया जाने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (एनई-09) निर्माण के लिए विभाग ने कवायद तेज कर दी गई है। 6 जिलों से गुजरने वाला यह Patna-Purnia Expressway वैशाली जिले के सराय के पास से शुरू होगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का मामला आगे बढ़ा है सहरसा में 414.8 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया जाना है। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के एलॉयनमेंट को इस वर्ष 15 जनवरी को मंजूरी मिली थी। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 2184.2 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है सहरसा के साथ-साथ मधेपुरा में 164.21 हेक्टेयर, पूर्णिया में 493.31 हेक्टेयर, वैशाली में 355.06 हेक्टेयर, समस्तीपुर में 613.98 हेक्टेयर और दरभंगा में 142.93 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है।

भू अर्जन के लिए खेसरा प्रकाशन की प्रक्रिया होगी शुरू

सर्वप्रथम Greenfield Expressway में जमीन अधिग्रहण हेतु संबंधित राजस्व ग्राम का 3 ए प्रक्रिया के तहत खेसरा का प्रकाशन किया जाएगा । इससे संबंधित प्रावधान के बारे में सीओ मौनी बहन ने बताया कि इसके बाद प्रति खेसरा भूमि की उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा जमीन का मूल्यांकन कर सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसी प्रक्रिया के साथ संबंधित भूस्वामी अपना दावा आपत्ति कर सकेंगे। इसके लिए भूस्वामी को संबंधित खेसरा का भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र (एलपीसी) निर्गत किया जाएगा। इसके बाद भूमिस्वामी उस एलपीसी के आधार पर जमीन का मुआवजा प्राप्त करेंगें। भूअर्जन कर निर्माण एजेंसी को निर्माण के लिए दे दिया जाएगा।

 

 

About Rizvi Rizvi

Check Also

दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, सीरीज में बढ़त दोगुनी करने पर नजर

IND vs NZ 2nd T20I Live Score

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *