Breaking News

उड़ान के दौरान इंडिगो पायलट की बिगड़ी तबीयत, मस्कट में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों के लिए भेजा गया दूसरा विमान

दोहा/बेंगलुरु। कतर के दोहा से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए विमान का रुख मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। मस्कट एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने पायलट की जांच की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन के अनुसार, पायलट की हालत अब ठीक है। घटना के बाद यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए इंडिगो ने दूसरा विमान भेजने की व्यवस्था की है।

दोहा से सुबह 3 बजे भरी थी उड़ान

Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 1302 ने दोहा से सुबह करीब 3 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान पायलट की तबीयत बिगड़ने के बाद विमान को मस्कट डायवर्ट किया गया। वहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

मस्कट में यात्रियों की मदद के इंतजाम

इंडिगो ने बताया कि मस्कट में विमान के रवाना होने का इंतजार कर रहे यात्रियों को खाना और पीने की चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। यात्रियों को स्थिति से संबंधित लगातार अपडेट भी दिए जा रहे हैं।

एयरलाइन ने यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की है। इसके लिए नए क्रू की भी तैनाती की गई है, ताकि यात्रियों की यात्रा जल्द से जल्द पूरी कराई जा सके।

इंडिगो ने घटना के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों को सुरक्षित और जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

यूसुफ पठान को वडोदरा में करोड़ों की जमीन देने की तैयारी, 14 साल पुराने विवाद के बाद फिर शुरू हुई प्रक्रिया

वडोदरा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान को गुजरात के वडोदरा में करोड़ों रुपये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *