Breaking News

महिलाओं-बालिकाओं को योजनाओं की दी जानकारी

– महिलाओं को पंपलेट देकर योजना की जानकारी देती पुलिस कर्मी।
फतेहपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के लिए जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
अभियान में पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि शामिल हैं। साथ ही, आपात स्थिति में सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस इमरजेंसी 112 (जिसमें मोबाइल पर पैनिक बटन डेमो भी दिखाया गया), सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 हैं। एसपी ने कहा कि यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिले भर में इस कार्यक्रम से बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं लाभान्वित हुईं। मिशन शक्ति प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

About NW-Editor

Check Also

मांग पूरी न हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे ठगी पीड़ित

– ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की बैठक में हुई चर्चा – नहर कालोनी में बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *