इटावा। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से आज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना बलरई क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम द्वारा क्षेत्र की महिलाओं, किशोरियों एवं छात्राओं को सुरक्षा, कानून, साइबर जागरूकता और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5.0, साइबर सुरक्षा, नए कानून ठछै, ठछैै, तथा महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से समझाया। टीम ने बताया कि बदलते समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सोशल मीडिया उपयोग करते समय सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। बालिकाओं को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक लिंक, व्ज्च् शेयरिंग जैसे मामलों में सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें। साथ ही, सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे वे आर्थिक, सामाजिक तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से आत्मनिर्भर बन सकें। टीम ने उपस्थित महिलाओं को संदेश दिया कि स्वास्थ्य और सतर्कता ही वास्तविक सुरक्षा की कुंजी है। साथ ही, महिलाओं से अपील की गई कि वे अपनी सीखी हुई जानकारी परिवार, पड़ोस और मित्रों तक भी पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने, नशा से दूर रहने तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना और परिवार का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और इसे बेहद उपयोगी बताया।

News Wani