Breaking News

थाना भरेह की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

थाना भरेह की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक
इटावा। मुख्यमंत्री द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 तथा एंटी रोमियो अभियान को गति प्रदान की जा रही है। थाना भरेह क्षेत्र में मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्हें महिला सुरक्षा, कानून, साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान टीम ने सभी उपस्थित महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर विस्तार से बताए पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा, एंबुलेंस 102, 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया, जैसे किसी अंजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। मोबाइल/सोशल मीडिया पासवर्ड सुरक्षित रखें। वित्तीय लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं। विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएँ, जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग से संपर्क करें। मिशन शक्ति टीम की इस पहल से स्थानीय महिलाओं ने खुद को अधिक सुरक्षित और सशक्त महसूस करने की बात कही।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मॉर्निंग रेड में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा द्वारा बिजली चोरी रोकने, बकाया राजस्व की वसूली तथा वाणिज्यिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *