दिवाली बस कुछ ही दिन दूर है. देश भर में दिवाली के पहले लोग जमकर खरीदी कर रहे है. इस दौरान लोग बाजार से मिठाइयां भी खरीद रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में मिठाइयों में कीड़े निकलते हुए दिखाए गए हैं, जिसने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है.
मामला में बताया जा रहा कि वायरल वीडियो गुजरात राज्य के दोहद जिले की पुष्करधाम चौक के पास जशोदा डेयरी की मिठाइयों का है. यहां एक ग्राहक ने मिठाई खरीदी. इसके बाद जब उसने मिठाई को चेक किया तो वह दंग रह गया. मिठाई में किड़े पड़े हुए थे.
News Wani
