Breaking News

निरंकारी सत्संग भवन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

-एक पृथ्वी, स्वस्थ संसार – संत निरंकारी मिशन द्वारा अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर देशव्यापी आयोजन

बांदा। 21 जून 2025 को संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अतराष्ट्रीय योग’ दिवस के अवसर पर शनिवार 21 जून 2025 को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन शास्त्री नगर, बांदा में संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउण्डेशन के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन योग शिक्षक श्री रामप्रकाश याज्ञिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस शिविर में क्षेत्रीय संचालक डा0 सुरेश सिहं जी सहित बहुत से सेवादल सदस्यों एवं निरंकारी भाई बहनों ने योगा अभ्यास किया। मिशन की विभिन्न शाखाओं मे यह आयोजन स्थानीय योग्य प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सत्संग भवनों के अलावा खुले मैदानों एवं पार्को मे भी आयोजित किये गये। जिसमें श्रद्धालु सेवादल स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिको ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह जानकारी जोनल इंचार्ज डा0 दर्शन सिहं जी द्वारा दी गई। इस वर्ष सयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ‘अर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ का विषय “एक पृथ्वी, स्वस्थ्य संसार के लिए योग है” जो सम्पूर्ण मानवता को यह सन्देश देता है कि व्यक्ति का वास्तविक स्वास्थ्य तभी पूर्ण माना जाता है जब वह शारीरिक मानसिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से संतुलित और जागरूक हो। इसी उद्वेश्य को केन्द्र में रखते हुए संत निरंकारी मिशन अपने आध्यात्मिक और सामाजिक प्रयासों के अंर्तगत योग को समग्र कल्याण का माध्यम मानते हुए निरंतर प्रयासरत है।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *