Breaking News

योग दिवस पर -एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य आधारित थीम पर ओरन नगर पंचायत ग्राउंड पर योग का आयोजन

 

ओरन, बांदा। शनिवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ओरन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जनक मिश्रा द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बांदा एवं जिला अधिकारी बांदा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सौजन्य से तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग आधारित थीम पर ओरन नगर पंचायत ग्राउंड पर योग का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 योग अभ्यासियों ने प्रतिभाग किया एवं योग दिवस को सफल बनाया। उक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के रूप में उदित नारायण द्विवेदी ने योगाभ्यास कराया जिसमें ओरन ग्रामीण के सभ्रान्त नागरिकों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने योग करके योग अभ्यास किया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के कर्मचारी श्री कमलेश कुमार यादव एवं श्री किशोर कुमार कुशवाहा ने पूर्ण रूप से सहयोग दिया मैं क्षेत्र वासियों से अपील करना चाहता हूं कि योग का अभ्यास मात्र 21 जून को ना करके इसको अपने जीवन में आत्मसात करके प्रतिदिन करने का प्रण लें इससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलता है योग करने से शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से लाभ मिलता है विभिन्न रोगों से बचाव होता है और निरोगी रहने में सहयोगी रहता है अतः प्रत्येक दिवस योग के लिए मात्र 25 से 30 मिनट का समय अवश्य निकाले और योग अभ्यास अवश्य करें तभी जो थीम है योग दिवस की इसकी परिकल्पना परिलक्षित होगी समस्त क्षेत्र वासियों को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मैं डॉक्टर जनक मिश्रा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आप सब से आशा करता हूं कि आप प्रतिदिन योग अभ्यास करना सुनिश्चित करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *