Breaking News

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व द्वारा नियुक्त मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ़ खांन* ने बताया कि हज-2027 के लिए डिजिटल रेंडम सिलेक्शन के बाद हज कमेटी ऑफ़ इंडिया हज हॉउस, मुंबई द्वारा सभी प्रोविजनली चयनित हज यात्रियों के बैंक रेफरेंस नंबर जारी कर दिए गए और हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल हेल्थ एवं स्क्रीनिंग प्रमाण पत्र वेबसाइट पर जारी किया गया है। सभी चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक हज की पहली किस्त ₹1,52,300/- ( प्रति हज यात्री) ऑनलाइन या चालान के माध्यम से स्टेट बैंक और यूनियन बैंक में जमा करने के बाद प्रत्येक प्रोविजनली चयनित हज यात्री को धनराशि जमा करने की पे-स्लिप, हज आवेदन फॉर्म (स्वःहस्ताक्षरित), अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट का घोषणा पत्र एवं अन्य सभी घोषणा पत्र के साथ मेडिकल स्क्रीनिंग प्रमाण पत्र हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट में अपलोड करना है, किसी भी तरीके की समस्या होने पर जनपद बाँदा व चित्रकूट के नामित हज ई सुविधा केंद्र/मदरसा दारुल उलूम रब्बानीयाँ के प्रबंधक डॉ अबरार अहमद मोबाइल-9415171990 व मुख्य हज ट्रेनर चित्रकूट मंडल हाजी आरिफ खान मोबाइल-9919887150 से संपर्क कर सकतें हैं….

About NW-Editor

Check Also

मित्रता दिवस पर रोमांचक कबड्डी मुकाबला, जेएन योद्धा ने पुलिस लाइन कंट्रोल टीम को 39-31 से हराया

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। मित्रता दिवस के अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *