न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।
मित्रता दिवस के अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज ग्राउंड में पुलिस लाइन कंट्रोल टीम एवं जे एन योद्धा के मध्य मैत्रीपूर्ण कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। खेल भावना और आपसी सौहार्द के माहौल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जे एन योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस लाइन कंट्रोल टीम को 39-31 के स्कोर से आठ अंकों से पराजित कर जीत दर्ज की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस लाइन के आरआई श्री विलास यादव तथा विशिष्ट अतिथि पैलानी एसडीएम श्री भूपेंद्र कुमार सिंह रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण आयोजन पुलिस, खिलाड़ियों एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करते हैं।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव कमल सिंह यादव एवं कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों सहित सभी आगंतुकों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
पुलिस लाइन कंट्रोल टीम की ओर से एसआई राजेन्द्र कुमार, एसआई गिरीश चंद्र, कंचन सिंह, सौरभ कुमार, अमित लौर, पवन यादव एवं रिंकू ने भाग लिया।
इस अवसर पर चंद्रमौली भारद्वाज, कैलाश चंद लेखपाल, अमित सेठ ‘भोलू’, राजेश शुक्ला, ज्ञानचंद शुक्ला, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी विजयपाल सिंह यादव, शिव कुमार गुप्ता, शाहिद अन्ना, शब्बीर खान ‘जुगनू’, शानू, आरिफ, डीके यादव, देवेंद्र सिंह, दानिश सईद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने किया। अंत में अध्यक्ष अंकित कुशवाहा एवं सचिव कमल सिंह यादव ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खेल भावना, मित्रता और सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
News Wani
