Breaking News

सिविल लाइन पुलिस की सतर्कता से परिजनों से बिछड़ा 5 वर्षीय मासूम दीपक सकुशल मां से मिला

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। सिविल लाइन चौकी पुलिस की मुस्तैदी और संवेदनशील कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब अपने परिजनों से बिछड़ा 5 वर्षीय मासूम दीपक सकुशल उसकी मां की गोद तक पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आश्रय काशीराम कॉलोनी निवासी 5 वर्षीय दीपक, पिता केशव एवं माता माया, किसी कारणवश अपने परिजनों से बिछड़ गया था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बच्चे को चौकी पर सुरक्षित अपने संरक्षण में रखा और तत्काल पुलिस टीम को क्षेत्र में भेजकर बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू कराई।

पुलिस टीम के प्रयासों से कुछ ही समय में बच्चे के माता-पिता का पता लगा लिया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद मासूम दीपक को उसकी माता माया के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने सिविल लाइन पुलिस तथा चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने भी सिविल लाइन पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की बड़ी चिंता कुछ ही समय में दूर हो गई। यह घटना एक बार फिर पुलिस के मानवीय चेहरे और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

About NW-Editor

Check Also

ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने बांदा में बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का एलान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जिले में बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए कार्य कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *