Breaking News

“जियो का सुनहरा दांव: मुकेश अंबानी ने किया IPO का ऐलान, अगले साल निवेशकों पर होगी धनवर्षा”

दिग्‍गज उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बड़े सरप्राइज गिफ्ट का ऐलान किया है। जियो का आईपीओ अगले साल यानी 2026 की पहली छमाही में आ जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की 48वीं सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के सीएमडी मुकेश अंबानी ने यह जानकारी साझा की। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों को इस ऐलान का काफी समय से इंतजार था।मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जियो अपने आईपीओ के लिए आवेदन करने की तैयारियां कर रहा है। हमारा टारगेट 2026 की पहली छमाही तक जियो को सूचीबद्ध करना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जियो हमारे वैश्विक समकक्षों के समान ही मूल्य सृजित करेगा। मुझे विश्वास है कि यह सभी निवेशकों के लिए एक बहुत ही आकर्षक अवसर होगा।’

रिलायंस जियो ने आज एक और मुकाम हासिल किया। कंपनी के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर गई है। शेयरधारकों और ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए मुकेश अंबानी ने जियो को जिंदगी बदलने वाला करार दिया। जियो की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा, ‘जियो ने कुछ अकल्पनीय काम किए हैं। जैसे वॉयस कॉल मुफ्त करना, डिजिटल भुगतान के तरीके बदलना, आधार, यूपीआई, जन धन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में जान फूंकना और साथ ही दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम की रीढ़ का काम करना।

About NW-Editor

Check Also

बाजार खुलते ही बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 2300 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे

भारतीय शेयर बाजार आज खुलते ही धड़ाम से गिरा. सोमवार, 9 मार्च को सुबह बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *