Breaking News

कासगंज बारात हत्याकांड: चचेरा साले ने गुस्से में कार चढ़ाई, तीन रिश्तेदारों की मौके पर मौत

कासगंज : शादी की चकाचौंध, डीजे की धुन और बारातियों के ठुमकों के बीच दूल्हे के साले ने मौत का तांडव कर दिया। बुधवार देर रात कासगंज के कादरगंज रोड स्थित जेडएस पैलेस गेस्ट हाउस के बाहर जो कुछ हुआ, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए। डीजे दोबारा चालू करने की जिद पर दूल्हे का चचेरा साला भड़क गया। गुस्से में कार स्टार्ट की और बाहर खड़े अपने ही रिश्तेदारों पर चढ़ा दी। एक बार नहीं, कार रिवर्स कर दो बार और कुचला। इस हैवानियत में दूल्हे के ताऊ, चाचा और मौसा की जान चली गई। दो अन्य बाराती भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात दो बजे डीजे पर हुआ डांस

गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के नगला मंशा गांव के विकास यादव (समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड कासगंज के जिला उपाध्यक्ष) की शादी फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र की दीक्षा यादव से तय हुई थी। बुधवार शाम आठ बजे बारात जेडएस पैलेस पहुंची। रात दो बजे तक रस्में पूरी हुईं, उसके बाद डीजे पर जमकर डांस हुआ। रात करीब तीन बजे दूल्हे के परिवार वालों ने डीजे बंद करवा दिया। इसी बात पर एटा निवासी चचेरा साला कौशल यादव भड़क गया। पहले गाली-गलौच, फिर धक्का-मुक्की। कौशल अपने पिता रामचंद्र यादव के साथ बाहर आ गया। दूल्हे के परिजन उसे मनाने पहुंचे, लेकिन बात बिगड़ गई।

गुस्से में चढ़ा दी कार

गुस्से से पागल कौशल अपनी इको कार (नंबर UP-87 AQ 9745) में बैठा और फुल एक्सिलरेटर दबा दिया। बाहर खड़े पांच बारातियों पर कार चढ़ा दी। फिर रिवर्स किया और दो बार फिर से कुचला। एक युवक कार के बोनट पर फंस गया और करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। चीखें गूंजीं, लेकिन आरोपी ने ब्रेक नहीं लगाया।

तीन लोगों की मौके पर ही हुई मौत

  1. सुरेश चंद्र (55), दूल्हे के ताऊ – अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा
  2. गिरीश चंद्र (48), दूल्हे के चाचा – रास्ते में मौत
  3. ब्रजेश (42), दूल्हे के मौसा (बदायूं) – कासगंज अस्पताल में मौत

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

गेस्ट हाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी वारदात कैद कर ली। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कार तेज रफ्तार से आई, लोग उछले और फिर रिवर्स में रौंदे गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

About NW-Editor

Check Also

शिक्षक है या शैतान! 9 साल के बच्चे को गिनकर 105 डंडे मारे, पैरों और शरीर पर गहरे चोट के निशान; देखकर कांप गए घरवाले

यूपी के गोंडा में निजी विद्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *