Breaking News

यमुना एवं केन में जल प्रवाह पर निरन्तर दृष्टि रखेंःमंत्री मंत्री ने सम्भावित बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण

 

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चिल्ला बांदा।प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन,बाढ नियंत्रण,परती भूमि कृषि विकास,लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज जनपद बॉदा के सम्भावित बाढ क्षेत्र चिल्ला घाट के मदनपुर पम्प नहर के तट पर यमुना नदी के जल प्रवाह का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई से जनपद बॉदा में सम्भावित बाढ प्रभावित क्षेत्रों के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर अभियंता ने बताया कि तहसील पैलानी एवं सदर में अधिक बाढ प्रभावित क्षेत्र रहता है। उन्होंने बाढ से बचाव रखने एवं गॉव वालों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यमुना एवं केन में जल प्रवाह पर निरन्तर दृष्टि रखें। उन्होंने नदियों के कटान वाले स्थानों को चिन्हित करने एवं उन स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाढ की सम्भावित स्थिति नही है, जिला प्रशासन निरन्तर सजग है तथा आवश्यक व्यवस्थायें की गयी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बाढ की स्थिति में कठिनाई नही होने दी जायेगी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सम्भावित बाढ की स्थिति उत्पन्न होने पर यमुना एवं केन के जल स्तर के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि निरन्तर वर्षा के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जल के बढने पर कडी नजर रखी जाए तथा प्रशासन को समय पर सूचना उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता करते हुए सम्भावित बाढ की स्थिति उत्पन्न होने पर की गयी व्यवस्थाओं नाविकों, मोटर वोट एवं अन्य व्यव्सथाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई, अधिशाषी अभियंता सिंचाई/केन नहर, जिलाध्यक्ष भाजपा कल्लू सिंह राजूपत,चिल्ला थाना इंचार्ज राम दिनेश तिवारी अपने समस्त स्टॉप के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं ठेकेदार व पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अंसार अहमद सादीमदनपुर,ग्राम पंचायत चिल्ला के प्रधान प्रतिनिधि रामकिशुन निषाद,मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी धर्मेन्द्र गुप्ता पैलानी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमित कुमार निगम,आलोक बाबा तांत्रिक, मु0यासिर व सैकड़ों लोग मौजूद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

  बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *