Breaking News

लखीमपुर के शोएब गाजी बने AIMIM यूथ के प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

लखीमपुर खीरी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए अपनी युवा विंग में बड़ा फेरबदल किया है। लखीमपुर खीरी में पार्टी के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले पूर्व यूथ जिला अध्यक्ष शोएब गाजी को उनकी सक्रियता और निष्ठा का इनाम देते हुए अब यूथ विंग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है

वरिष्ठ नेतृत्व ने जताया भरोसा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी AIMIM के सेंट्रल प्रदेश अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी और सेंट्रल जोन प्रदेश उपाध्यक्ष उस्मान सिद्दीकी की संस्तुति पर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि शोएब गाजी के अनुभव और युवाओं के बीच उनकी पकड़ से आगामी समय में संगठन को मध्य उत्तर प्रदेश (सेंट्रल जोन) में नई ऊर्जा मिलेगी। जिम्मेदारी मिलने पर क्या बोले शोएब गाजी?\ अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए शोएब गाजी ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा: पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और मजलूमों की आवाज को बुलंद करना है।” समर्थकों ने मनाया जश्न जैसे ही शोएब गाजी के प्रदेश सचिव बनने की खबर लखीमपुर पहुंची, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्थानीय नेताओं का कहना है कि इस नियुक्ति से न केवल जिला स्तर पर बल्कि पूरे प्रदेश में यूथ विंग को मजबूती मिलेगी।

About NW-Editor

Check Also

आंगनबाड़ी सेवाओं को नई उड़ान: 1265 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, स्मार्ट डिजिटल कवच

मोहम्मद कमर लखीमपुर खीरी:  स्मार्टफोन, फर्नीचर व प्री-स्कूल किट से सुसज्जित केंद्र, बच्चों और महिलाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *