Breaking News

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में निघासन में किसानों का धरना-प्रदर्शन

मोहम्मद कमर 
लखीमपुर-खीरी: निघासन (खीरी) में किसान नेता राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के विरोध में निघासन चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टिकैत की तत्काल रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसान नेताओं का दमन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर खीरी पुलिस ने मनाया भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

लखीमपुर खीरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खीरी पुलिस की ओर से कैम्प कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *