फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बैसापुर निवासी स्व. बृज प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह वर्मा तिराहे के पास अरख चौराहा, आईटीआई रोड स्थित देशी शराब की दुकान में सेल्समैन है।
उसका आरोप है कि 24 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। दुकान के गोलक में 60,570 रुपये रखे हुए थे। रात करीब 11 बजे चोर दुकान का शटर ऊपर उठाकर अंदर लगी जाली तोड़कर दुकान में दाखिल हुए।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो व्यक्ति कैद हुए हैं। इनमें बंटा पुत्र श्रीराम दुबे और संजय पुत्र मुन्ना नामक व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दोनों गोलक में रखे रुपये निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी से घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
News Wani
