Breaking News

धाता की कबड्डी टीमों का शानदार प्रदर्शन, जिला स्तरीय मुकाबले में करेंगी तहसील का प्रतिनिधित्व

धाता, फतेहपुर। नगर पंचायत स्थित धाता इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक दिवसीय तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

महिला सीनियर वर्ग के मुकाबले में धाता की टीम ने विजयपुर को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। वहीं जूनियर वर्ग में धाता ने हथगाम की टीम को हराया। सब-जूनियर वर्ग में एकमात्र टीम के प्रतिभाग करने पर ऐरायां को विजेता घोषित किया गया।

पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में धाता ने ऐरायां को पराजित किया। पुरुष जूनियर वर्ग में भी धाता की टीम ने ऐरायां को मात देकर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।

प्रतियोगिता में विजेता टीमें एक अक्टूबर को असोथर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में तहसील का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस दौरान जिला क्रीड़ा सचिव भोला सिंह, चारों ब्लॉकों के क्रीड़ा सचिव, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रामलखन सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही खेल उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के धाता में सरकारी योजनाओं का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

धाता, फतेहपुर। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *