Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के छिवलहा रोड चंपतपुर के समीप बाइकों की भिड़ंत में 65 वर्षीय वृद्ध घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर गांव निवासी स्वर्गीय दर्शन के पुत्र देशराज दोपहर बाइक से छिवलहा सब्जी खरीदने जा रहे थे। तभी चंपतपुर के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

About NW-Editor

Check Also

धाता की कबड्डी टीमों का शानदार प्रदर्शन, जिला स्तरीय मुकाबले में करेंगी तहसील का प्रतिनिधित्व

धाता, फतेहपुर। नगर पंचायत स्थित धाता इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक दिवसीय तहसील स्तरीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *