फतेहपुर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती, विश्व हृदय दिवस और सेवा माह के तहत मंगलवार को आरएस एक्सेल इंग्लिश अकादमी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर में छह लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 15 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार, विद्यालय प्रबंधक मयूर गुप्ता और रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
रक्तदान करने वालों में विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राहत अली, अनुपम बाजपेई, मनीष कुमार, जितेंद्र, मनोज समेत अन्य लोग शामिल रहे। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और रेडक्रॉस चेयरमैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
शिविर में जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र की टीम ने रक्त संग्रह किया। टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. डीके वर्मा, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ल, लैब टेक्नीशियन अखिलेश कुमार, लैब सहायक नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार और सुलभ श्रीवास्तव शामिल रहे। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य उमेश कुमार और सुरेश श्रीवास्तव समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
यह आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा माह के अंतर्गत किया गया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का संदेश दिया जा रहा है।
News Wani
