Breaking News

फतेहपुर के SI सालिक राम शुक्ला को गृह मंत्रालय का सम्मान, ASP अभिमन्यु मांगलिक ने पदक देकर बढ़ाया गौरव

फतेहपुर। कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिस सेवा के सम्मान के रूप में जिले के पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण रहा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले अति उत्कृष्ट सेवा पदक से जिले में तैनात उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सालिक राम शुक्ला को सम्मानित किया गया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने उन्हें पदक अलंकृत कर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक सालिक राम शुक्ला को उत्कृष्ट, समर्पित और अनुकरणीय पुलिस सेवा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्य के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों का सम्मान पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायी होता है।

ASP ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं। गृह मंत्रालय की ओर से मिला यह पदक उपनिरीक्षक सालिक राम शुक्ला की पुलिस सेवा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है।

उनके सम्मानित होने से पुलिस विभाग में भी उत्साह का माहौल रहा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के धाता में सरकारी योजनाओं का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

धाता, फतेहपुर। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *