Breaking News

महोबा न्यायालय परिसर की सुरक्षा परखने पहुंचे सीओ क्राइम: सीजेएम के साथ किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश में क्षेत्राधिकारी अपराध अजय पाल सिंह द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) महोबा के साथ जनपद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया गया। न्यायालय परिसर में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की सतर्कता, परिसर के संवेदनशील स्थानों तथा आने-जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी आदि का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी अपराध द्वारा न्यायालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित कर्तव्यों का पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निरन्तर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

आफत की बारिश से महोबा बेहाल: जलमग्न हुईं सड़कें, बस्तियां बनीं टापू, चार-चार फीट गहरे पानी से गुजरे लोग, रिकॉर्ड बारिश से घरों और दुकानों में घुसा पानी; चार दशक पुराना टूटा रिकॉर्ड

महोबा। जिले मे दो दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते सड़कें तालाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *