Breaking News

महिलाओं से शादी कर बनता था लखपति! 9 बार दूल्हा बना ये ठग, टीचरों से करोड़ों ऐंठकर फरार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक ने प्यार और शादी के नाम पर 9 सरकारी महिला कर्मचारियों को अपना शिकार बनाया और करोड़ों रुपये लूट कर फरार हो गया। इस ठग की पहचान राजन गहलोत के रूप में हुई है, जो shaadi.com जैसी matrimonial साइट्स का इस्तेमाल कर महिला शिक्षकों से संपर्क करता था। उसके निशाने पर सिर्फ वही महिलाएं होती थीं, जो सरकारी नौकरी में थीं, खासकर शिक्षिकाएं। शादी करने के बाद वह उनके भरोसे को जीतकर उनके नाम से बैंक लोन, property loan, car loan जैसे भारी भरकम लोन निकलवाता और फिर अचानक गायब हो जाता।

राजन की कहानी किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं लगती। उसने बड़ी चालाकी से अपना ऐसा जाल बुना जिसमें पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर महिलाएं भी फंस गईं। पुलिस रिकॉर्ड्स के अनुसार, उसने अलग-अलग जिलों की 9 शिक्षिकाओं से शादी की, जिसमें संत कबीर नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली और प्रयागराज जैसे जिले शामिल हैं। एक महिला ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि 2014 में उसकी शादी राजन से हुई थी। शुरुआती सालों में सब ठीक चला, लेकिन दो साल बाद वह अचानक गायब हो गया। 2020 में उसे पता चला कि राजन ने उसके अलावा कई अन्य महिलाओं से भी शादी की है।

राजन गहलोत महिलाओं से शादी कर केवल पति का किरदार नहीं निभा रहा था, बल्कि वह अपने ‘शिकारों’ का भरोसा जीत कर उनके नाम से लाखों-करोड़ों के लोन निकलवा रहा था। संत कबीर नगर की एक शिक्षिका किरण बाला के मुताबिक, राजन ने मकान खरीदने और कार के नाम पर उससे लगभग 42 लाख रुपए का लोन निकलवाया और फिर फरार हो गया। किरण बाला इस समय जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजन ने खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बताया था और बनारस के एक मंदिर में शादी की थी।

इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि राजन ने अपने शिकारों को ढूंढ़ने के लिए matrimonial साइट्स का इस्तेमाल किया। shaadi.com पर उसने खुद को उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी बताकर प्रोफाइल डाली थी। एक पीड़ित महिला ने बताया कि उसने राजन को अपने भाई के कहने पर देखा था लेकिन शुरुआत में इंकार कर दिया। इसके बाद राजन की मां और वह खुद रिश्ता लेकर महिला के घर पहुंचे और रिश्ते को मजबूती का नाम देकर शादी की। सोनभद्र पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और अब तक मिली जानकारी के अनुसार, राजन ने 9 शादियाँ कर करोड़ों का घोटाला किया है।

ASP कालू सिंह के मुताबिक, आरोपी फरार है लेकिन उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजन ने सभी महिलाओं से शादी करने के बाद न सिर्फ लोन लिया बल्कि कुछ महिलाओं के नाम से प्रॉपर्टी भी खरीद रखी है। जांच में पता चला है कि वह हर बार नया नाम और नई पहचान लेकर महिलाओं से संपर्क करता था। किरण बाला ने बताया कि राजन ने दो साल उनके साथ रहे कर उनकी भावनाओं से भी खेला और फिर अचानक सबकुछ छोड़कर फरार हो गया।

.
महिला का एक बच्चा भी है, जिसे वह अकेले पाल रही है। उसने बताया कि राजन ने खुद को उसके बेटे का पिता भी बताया और स्कूल में नाम दर्ज कराया। इसी तरह अन्य महिलाओं ने भी राजन की कहानी सुनाई, जो लगभग एक जैसी थी—शादी, भरोसा, लोन और फिर गायब।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *