जिले की सभी छह सीटे पार्टी की झोली में डालना लक्ष्य: जगनायक

– जगनायक सिंह यादव के प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार
– नवमनोनीत प्रदेश सचिव का पार्टी कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत
– पार्टी कार्यालय में नवमनोनीत प्रदेश सचिव का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जगनायक सिंह यादव का शनिवार को शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। साथ ही इतनी सीटे जितवाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी आसीन कराया जाएगा। स्वागत से गदगद अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा कि उनका यह पद चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि चुनाव से ठीक दस माह पहले उन्हें ये जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी है। इसलिए अब तक जिले की दो सीटे जीतने का रिकार्ड तोड़कर सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को विधानसभा भेजकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए पार्टीजनों का भरपूर सहयोग लिया जाएगा। मुख्य अतिथि की हैसियत से सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शिरकत की। पार्टी कार्यालय में लगभग एक बजे अपरान्ह पहुंचे प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव का पहले से मौजूद जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अगुवई में बड़ी तादाद में पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारों के बीच फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात स्वागत समारोह एक बैठक में तब्दील हो गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने इस बड़ी जिम्मेदारी को चुनौती भरा पद बताया। उन्होने कहा कि पार्टी नेतृत्व उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा उस जिम्मेदारी को मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इतना ही नहीं वह अपने गृह जनपद में पार्टी को पहले से और ज्यादा मजबूती प्रदान करने में पीछे नही हटेंगे। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, वलीउल्ला, वीरेन्द्र यादव व चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जगनायक सिंह यादव को भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में पार्टी पहले से अधिक मजबूत होकर निखरेगी। जिसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलना तय है। बैठक का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, ऊषा मौर्या के अलावा, वसीम अंसारी एडवोकेट, बीना पटेल, मोईन खान, महेन्द्र बहादुर सिंह बच्चा, कमलेश वर्मा, शफीक उद्दीन, दलजीत निषाद, विपिन यादव, जंग बहादुर मखलू, शकील अकबर, राजू कुर्मी, रामतीर्थ परमहंस, मंजुल यादव, रीता प्रजापति, अरूणेश पाण्डेय, नफीसा बानो, संगीता राज पासी, कमलेश निषाद, सुहैल अहमद हेमू, रामबाबू यादव, नरेश कोरी, आजम खान, सुशील पटेल दोषी, डा. अमित पाल, अमित मौर्या, शहंशाह, मो0 अय्यूब, अंकित यादव, राजेश यादव, बच्छराज मौर्य, सुनील वर्मा, डीजी कुशवाहा, अनिल यादव, अकील अहमद, शिव सिंह यादव, आसिफ मसूद एडवोकेट, सुरिज पाल, करूण यादव, वासुदेव पासी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

जैतपुर में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

– मेधावियों का हुआ सम्मान, रैली को विधायक ने दिखाई झण्डी – रैली को हरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *