Breaking News
xr:d:DAFhFC3qjsU:320,j:5722215476811834868,t:23060208

बैग की देर ने बढ़ाया टेंशन, लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

 

लखनऊ एयरपोर्ट पर समय से सामान न मिलने के कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस की व्यवस्था पर सवाल उठाए। यात्री बार-बार एयरलाइंस के मैनेजर को बुलाने की मांग करते रहे। हंगामे की सूचना पर इंडिगो के असिस्टेंट मैनेजर मौके पर पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों का सामान उनके घर तक भिजवा दिया जाएगा। इसके बाद ही यात्री शांत हुए। इंडिगो की फ्लाइट (6E 2587) भोपाल से शाम 4:50 बजे उड़ान भरकर 6:20 बजे दिल्ली पहुंचनी थी, लेकिन मंगलवार को यह तीन घंटे देरी से दिल्ली पहुंची।

इसके बाद दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रात 9:30 बजे रवाना होकर 10:40 बजे लखनऊ पहुंचनी थी। मगर वह भी 1 घंटे 20 मिनट की देरी से लखनऊ पहुंची। भोपाल से दिल्ली पहुंचे यात्रियों का लगेज दिल्ली से लखनऊ आने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट में लोड नहीं किया गया। वह सामान दिल्ली में ही छूट गया। लखनऊ पहुंचने पर जब यात्रियों ने अपने सामान के बारे में जानकारी मांगी। इस पर एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बताया कि उनका सामान दिल्ली में रह गया है। इस पर यात्री भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। यात्री कहने लगे कि एयरलाइंस के मैनेजर को बुलाया जाए और सामान न मिलने का हर्जाना दिया जाए।

इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइंस से इस तरह की लापरवाही की उम्मीद नहीं थी। मामले की जांच हो और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। इंडिगो कर्मचारियों ने बताया कि लगेज लोड करने वाले कर्मचारियों की गलती से यह चूक हुई है। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद सामान घर तक पहुंचाने के आश्वासन पर यात्री शांत हुए। यात्रियों ने यह भी बताया कि फ्लाइट में देरी के बावजूद उन्हें समय पर खाना नहीं दिया गया। विरोध के बाद कुछ लोगों को ही खाना मिल सका। जब उन्होंने एयरलाइंस अधिकारियों का फोन नंबर मांगा, तो उन्हें वह भी नहीं दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

प्रॉपर्टी के चलते लखनऊ में सौतले पिता ने बेटी की चाकू गोदकर हत्या ; माँ घायल

लखनऊ: सौतेले पिता ने बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वह कोरोना काल में लड़की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *