Breaking News

इश्क़ ने पार कराई सरहद: पाकिस्तान से भागे प्रेमी जोड़े को गुजरात में पकड़ा गया

 

गुजरात के कच्छ में एक पाकिस्तानी प्रेमी जोड़े को अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में घुसते हुए पकड़ा गया है। यह नाबालिग जोड़ा भारतीय सीमा में 40 किलोमीटर अंदर तक आ पहुंचा था। इसी दौरान बुधवार की शाम गांववालों की इन पर नजर पड़ गई। गांववालों ने इन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

दोनों नाबालिग प्रेमी ने पूछताछ में बताया है कि पाकिस्तान के दोनों ने कबूल किया, कि वे पाकिस्तान में इस्लामकोट के लासरी गांव के रहने वाले हैं। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इसीलिए भागकर भारत आ गए।

इस्लामकोट के रहने वाला है जोड़ा; कच्छ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के पास से उनकी पहचान का कोई डॉक्यूमेंट्स नहीं मिला है। लेकिन दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे इस्लामकोट के लासरी गांव के रहने वाले हैं। वे मंगलवार की रात गांव से भागे थे। इसके बाद रेगिस्तान पार करते हुए 60 किलोमीटर दूर भारत की सीमा में दाखिल हुए।

दोनों गुजरात के रतनपार गांव की सीमा पर संगवारी मंदिर के पास पहुंचे तो गांववालों ने इन्हें देखा। गांव के आसपास इन्हें पहले कभी नहीं देखा गया था, जिससे गांववालों को इन पर शक हुआ। उन्होंने खादिर पुलिस थाने को सूचना दी। दोनों को हिरासत में लेकर सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी गई।

एक टापू पर रुके, बारिश का पानी पिया; खादिर थाने के हेड कांस्टेबल अजय सिंह झाला ने बताया कि दोनों ने अपनी पहचान मीर समुदाय का होना बताया है। लड़के की 16 और लड़की की उम्र 15 साल है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चार दिन पहले रात के करीब 12 बजे घर से भागे थे।

रास्ते के लिए उन्होंने थोड़ा खाना और दो-तीन लीटर पानी भी साथ रख लिया था। करीब 30 किमी की सफर तय करने के बाद वे एक टापू पर रुके। यहां उन्होंने बारिश का पानी इकट्ठा किया और इसके बाद रेगिस्तान पार किया।

कच्छ में ऐसे तीन मामले सामने आए; सीमा पार का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल मार्च महीने में एक 18 वर्षीय पाकिस्तानी युवक को कच्छ के खावडा से पकड़ा गया था। युवक ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में घर से भाग आया था। जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पाकिस्तान भिजवा दिया था।

पिछले साल 25 सितंबर को को जम्मू-कश्मीर के एक युवक को कच्छ की सीमा में खावड़ा के पास से बीएसएफ ने पकड़ा था। युवक पाकिस्तान के पंजाब में रहने वाली प्रेमिका से मिलने जा रहा था। पूछताछ के बाद युवक को रिहा कर दिया गया था।

इससे पहले 16 जुलाई, 2020 को महाराष्ट्र के एक युवक को अपनी पाकिस्तानी प्रेमिका से मिलने जाते समय कच्छ सीमा से बीएसएफ ने पकड़ा था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। युवक बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान के कराची पहुंचना चाहता था। जांच के बाद भी इस युवक को भी छोड़ दिया गया था।

About SaniyaFTP

Check Also

“गुजरात में हाईवे जलमग्न, गरबा पंडाल जमींदोज; महाराष्ट्र के 3000 गांव डूबे, अब तक 104 की जान गई”

गुजरात में मंगलवार को कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इससे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *