कांग्रेस का अराजक चेहरा फिर बेनकाब: मधुराज

– युवा मोर्चा ने कांग्रेसियों पर देशद्रोह की कार्यवाही की उठाई मांग
– राहुल गांधी का पुतला आग के हवाले करते भाजयुमो के पदाधिकारी।
फतेहपुर। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन की भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पटेल नगर चौराहे में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भारत आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (एआई) और भविष्य की तकनीक में विश्व का नेतृत्व कर रहा है, तब कांग्रेस पार्टी अपनी संकुचित राजनीति के लिए देश की साख पर हमला कर रही है। जब दुनिया भर के दिग्गज भारत की तकनीकी क्षमता को देखने दिल्ली आए हैं, तब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन कर न केवल मर्यादा लांघी है, बल्कि विदेशी मेहमानों के सामने भारत की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया है। कहा कि राहुल गांधी द्वारा समिट को पीआर तमाशा कहना और झूठे आरोप लगाना उनकी हताशा को दर्शाता है। वे भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रहे हैं। विदेशी धरती हो या भारत का अंतर्राष्ट्रीय मंच, राहुल गांधी हमेशा भारत विरोधी नैरेटिव को हवा देते हैं। डेटा सुरक्षा और चीनी उत्पादों के नाम पर फैलाया जा रहा भ्रम पूरी तरह निराधार है। यह समिट आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की सफलता का प्रमाण है, जिसे कांग्रेस अपनी नकारात्मकता से ढकना चाहती है। देश की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे संगठन व कार्यकर्ताओं को ब्लैकलिस्टिंग करना चाहिए। कहा कि राहुल गांधी को सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, आलोक सिंह, गौरव गुप्ता, अभिषेक सैनी, रोहित अवस्थी, सचिन विश्वकर्मा, आर्यन गुप्ता, तनिष्क, हर्षित पांडे, दीपक कश्यप, प्रवीण चौरसिया, विमलेश पाल, अरुण शुक्ला, आशीष, आयुष चौधरी, प्रखर, राघव गुप्ता, राज दीक्षित, रितिक ठाकुर शिवम पांडे, अमन गुप्ता आदि तमाम युवा साथी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन – सांसद नरेश उत्तम पटेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *