Breaking News

कजली मेला में सुरक्षा को लेकर महोबा पुलिस अलर्ट, एएसपी वन्दना सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 

महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा ऐतिहासिक कजली मेला की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की, प्रवेश एवं निकास मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा प्रमुख सुरक्षा प्वाइंटों का जायजा लिया गया। साथ ही निगरानी टावरों का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को पूरे मेला क्षेत्र पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मेला क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों पर लगातार निगरानी की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान आमजन से संवाद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
कीरत सागर क्षेत्र में सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जल क्षेत्र में तैनात पुलिस/रेस्क्यू टीम को विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा उपकरणों एवं लाइफ जैकेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कजली मेला में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
महोबा पुलिस द्वारा ऐतिहासिक कजली मेला को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु मेला क्षेत्र में लगातार प्रभावी निगरानी, पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Is news ki heading se alag heading banao aur focus keypharse hindi me slug hindi me aur hashtag english me do

About NW-Editor

Check Also

महोबा में हजरत हाजी फीरोजशाह का सालाना उर्स, चादर जुलूस और कुल की फातिहा में उमड़े अकीदतमंद

महोबा। हजरत हाजी फीरोजशाह रहमत उल्ला अलैह का सालाना उर्स रविवार को अकीदत और उत्साह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *