Breaking News

परेशानी का सबब बनी बारिश, कई कच्चे मकान गिरे

बारिश में गिरे कच्चे मकान को दिखाते पीड़ित।
फतेहपुर। जनपद में लगातार और मूसलाधार पानी अब लोगों के लिए जंजाल बनता जा रहा है। भारी बारिश के कारण ब्लाक अमौली के सैकड़ो कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। वहीं दूसरी ओर घरों में बरसात का पानी घुस जाने से कई परिवारों को घर छोड़कर दूसरे के घरों में सहारा लेना पड़ रहा है। गांव की कई सड़के तालाब बन से गांव के लोगों के गई है। जगह-जगह जलजमाव होने से कई तरह की बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। लगातार हो रही बारिश लिए परेशानी का सबब बन गई है। अमौली ब्लाक के ग्राम हसनपुर देवरी के मजरे उडंगापुर, टरुवापुर बड़कू, राजेंद्र प्रसाद उर्फ कल्लू सहित कई लोगों के घर गिर गए हैं। भाजपा बूथ अध्यक्ष अजय पटेल कहते हैं कि ऐसी विनाशकारी बारिश उन्होंने कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि बारिश से खेती तो चैपट हो गई है। अब गरीब लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। घर आंगन सभी जगह पानी भरा हुआ है जगह-जगह जल जमाव होने के कारण पैदल चलना मुश्किल है।

About NW-Editor

Check Also

एआरपी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेन्द्र पटेल

– आशीष कुमार को चुना गया महामंत्री – निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *