Breaking News

कई साल पुराने अवैध कब्जे पर जेसीबी चलवाकर कब्जा हटवाया।

 

बिजनौर – ( अफजलगढ़ ) नगर स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के खेल के मैदान पर छह दशक पहले कब्जा कर किए गए निर्माण को राजस्व टीम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ईओ तथा पुलिस बल मौजूद रहा। लगातार स्कूल प्रशासन द्वारा इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा रही थी। अमर उजाला ने 29 नवंबर 2025 के अंक में इस प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कालागढ़ मार्ग स्थित कॉलेज के पुराने भवन के बराबर में स्कूल का खेल मैदान है। मैदान के सड़क किनारे के भाग पर नगर के ही कुछ लोगों ने अपने टिनशेड आदि डालकर दुकानें खोल रखीं हैं। धीरे-धीरे इन लोगों ने इस भूमि पर कब्जा कर लिया। गाटा संख्या 355 पर लकड़ी की टाल शुरू कर कब्जा कर रखा है। करीब 61 साल से ये लोग इस भूमि पर कब्जा किए हुए थे। इस भूमि को ये अपनी बता रहे थे, जबकि भूमि स्कूल के खेल मैदान की थी। इस भूमि पर वाद भी चल रहा था। बीते 16 अक्तूबर को वाद का न्यायालय से निर्णय हुआ, जिसमें कब्जाधारक अपना स्वामित्व सिद्ध नहीं कर पाए थे। इस पर कोर्ट ने वाद निरस्त कर दिया। कब्जाधारकों को तीन दिन के भीतर कब्जा व अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने सामान नहीं हटाया।

About NW-Editor

Check Also

सरकारी नौकरी में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) सरकारी नौकरी के क्षेत्र में मेहनत कर रहे छात्र-छात्राओं के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *