Breaking News

साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ ट्रक , जाकर खोखे से टकराया।

 

बिजनौर – ( स्योहारा ) थाना क्षेत्र के ग्राम कुरी बांगर में एक ट्रक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सड़क के दूसरी ओर किनारे पर रखे खोखे से जा टकराया। खोखे में बैठे नरेश कुमार (55) पुत्र मंगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नूरपुर रोड पर स्योहारा से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित गांव निवासी अमर सिंह (70) का पान-बीड़ी बेचने का खोखा सड़क किनारे रखा है। सोमवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे अमर सिंह अपनी पत्नी राजो देवी (65) और पौत्र मोहित कुमार (13) के साथ मौजूद थे। गांव निवासी रूपराम (60) तथा नरेश कुमार भी खोखे पर खड़े हुए थे। तभी स्योहारा की ओर से आया एक ट्रक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया।

About NW-Editor

Check Also

चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए महिला ने राज्य महिला आयोग व एडीजीपी से की शिकायत

  न्यूज़ वाणी ब्यूरो  मंडावर (बिजनौर) क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर टीप निवासी पीड़ित महिला जाहिदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *