Breaking News

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

 

बिजनौर – ( धामपुर ) हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल प्रभारी और सराफा कारोबारी के बीच विवाद के बाद सराफा व्यापारियों का आक्रोश बढ़ गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का आरोप है कि सराफा कारोबारी विनीत कुमार बंसल के साथ मारपीट कर अपहरण किया गया, जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। लेकिन पुलिस ने केवल मारपीट का मामला दर्ज किया, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। व्यापारियों ने यह भी कहा कि जिस वाहन से अपहरण किया गया, उसे भी अभी तक सीज नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज किया जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

धामपुर में किसान गोष्ठी: शुगर मिल ने गन्ना प्रबंधन और सट्टा सत्यापन को लेकर किसानों को किया जागरूक

धामपुर/बिजनौर – शुगर मिल की ओर से बिजनौर जोन के ग्राम हादरपुर में किसान गोष्ठी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *