Breaking News

सिद्धपीठ श्री कालिकाजी मंदिर में देवी भागवत महापुराण को लेकर बैठक

– 17 अप्रैल की शोभा यात्रा ऐतिहासिक बनाने पर जोर
– कालिका जी मंदिर में बैठक करते ट्रस्ट के पदाधिकारी।
फतेहपुर। सिद्धपीठ श्री कालिकाजी मंदिर में आगामी देवी भागवत महापुराण कथा एवं धर्म-कर्म ज्ञानोपदेश के भव्य आयोजन को लेकर मंदिर ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में 17 अप्रैल शुक्रवार को निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभा यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए नगर के श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की गई। विशेष रूप से दो पहिया व चार पहिया वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि शोभा यात्रा आकर्षक और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन सिद्धपीठ कालिकाजी मंदिर परिसर में किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। बैठक में आयोजकों ने नगरवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और आस्था का प्रतीक है, जिसे सफल बनाने में सभी की सहभागिता आवश्यक है। बैठक में मुख्य यजमान केशव राम त्रिपाठी, कालिका मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सोनू गुप्ता, राजन गुप्ता, मनोज रस्तोगी, जितेंद्र मल्होत्रा, संजय रस्तोगी, कैलाश कश्यप, शिव प्रसाद मामा, रविंद्र यादव, पवन गुप्ता के अलावा समस्त कालिका मंदिर परिषद के भक्तगण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बाबा साहब की जयंती पर सहिली में होगा कार्यक्रम

– मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लेंगे हिस्सा – पत्रकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *