Breaking News

शोकसभा कर कांग्रेसियों ने मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

– वक्ताओं ने उनके राजनैतिक सफर का किया बखान
– शोकसभा कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।
फतेहपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में सोमवार को जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मा शांति हेतु एक शोकसभा की गई। शोकसभा में वक्ताओं ने मोहसिना किदवई के राजनैतिक सफर का बखान करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अपने अध्यक्षीय संबोधन ने जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बताया कि मोहसिना सर्वप्रथम मेरठ से छठवीं लोकसभा में अपनी जीत दर्ज करते हुए फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो लगातार तीन बार सांसद रहते हुए केंद्रीय मंत्री भी रहीं। उन्होंने आगे कहा कि उनका पूरा कार्यकाल एक निष्ठावान कांग्रेस नेता का रहा जो अविस्मरणीय है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने भी मोहसिना को कांग्रेस की रीढ़ बताते हुए कहा कि इंदिरा व राजीव गांधी के मंत्री मंडल में सदैव उनका उच्च स्थान रहा। जिसका कारण था कि उन्हें तीन बार सांसद रहने के बाद झारखंड से राज्यसभा में चुना गया। उन्होंने आगे कहा कि मोहसिना उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी की मजबूती एवं एकता पर बहुत ही सराहनीय कार्य किया जिसके लिए कांग्रेस सदैब उनकी ऋणी रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी आत्मशांति हेतु परमेश्वर से कामना की। शोक सभा में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, राजू लोधी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, राजीव लोचन निषाद, देवी प्रकाश दुबे, पं. रामनरेश महाराज, सैयद सहाब अली, शकीला बानो, वकील खान, शमशाद, शैलेन्द्र सिंह, बशीर अहमद, फजलुर्रहमान असलम, धर्मेंद्र सिंह, शादाब अहमद, चौधरी मोईन राइन, सलीम खान, जगत पाल पासवान, निजामुद्दीन, अमीरउलजमा खान, इलियास अहमद, शावेज़ अंसारी, उस्मान बेग, समद, अकरम काले, हम्माद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने बिंदकी कोतवाली में की जनसुनवाई

– परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *