Breaking News

प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने के विरोध में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बांदा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम नौहाई और हजारी पुरवा के किसानों ने उत्तर प्रदेश में 5000 प्राथमिक विद्यालयों के बंद किए जाने के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदय को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा और मांग की 1-पूरे प्रदेश में और बांदा जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बंद न किया जाए तथा जहां शिक्षकों की कमी है वहां मानक के अनुसार शिक्षकों की नियुक्तियां की जाए।2-शिक्षामित्रों को शासकीय कर्मचारी शिक्षक घोषित किया।3-निजी विद्यालयों में एक निर्धारित शुल्क लागू किया जाए तथा राजकीय प्रशासन की पुस्तक चलाई जाए तथा यूनिफॉर्म व बस्ते खरीदने की उसी विद्यालय से खरीदने की बाध्यता समाप्त की जाए। विद्यालय मर्ज करने के सरकार के इस कृत्य को कामरेड श्याम सुंदर राजपूत एडवोकेट ने गरीब विरोधी और शिक्षा का विनाश करने वाला बताया इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ सदस्य कामरेड मदन भाई पटेल और कामरेड रामचंद्र वर्मा तथा किसान और नौजवानसाथी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में 2 छात्रों की मौत से विद्यालय में मचा हड़कंप: स्कूल प्रबंधक और बेटा फरार; पुलिस ने तेज की जांच

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *