Breaking News

विधायक ने चयनित दिव्यांग बच्चों को बांटे उपकरण

– कक्षा एक से आठ तक के दिव्यांग बच्चों का हुआ परीक्षण
– कैंप में दिव्यांग बच्चों का परीक्षण करते चिकित्सक।
फतेहपुर। बिंदकी तहसील के अंतर्गत अमौली बीआरसी परिसर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने एक सैकड़ा से अधिक चार ब्लाकों के बच्चों को विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा एक से आठ तक के दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करके उनका परीक्षण करके उन्हें उपकरण वितरित किए। मुख्य अतिथि के तौर पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे। उन्होंने चयनित बच्चों को उपकरण वितरित करते हुए कहा कि यह उपकरण बच्चों को सहारा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा पहले दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों को चिन्हित किया गया था और अब बच्चों को यह उपकरण वितरित किए जा रहे हैं जो निश्चित तौर पर बहुत ही मददगार साबित होंगे। अमौली सहित मलवां, खजुहा, देवमई विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 117 बच्चों को उपकरण वितरित करके उन्हें सहारा और राहत प्रदान की गई। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, कमोड चेयर सहित विभिन्न उपकरण दिए गए। इस मौके पर डीसी अरुण कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी सुरेश शिवहरे, खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला मंत्री साहब सिंह गौतम, डॉ. रामभक्त वर्मा, शिक्षिका शुभा मिश्रा, रणधीर सिंह, डॉ अवनीश कुमार, डॉ. विकास कुमार, अजीत कुमार निगम, राम मूरत, राजकुमार, अजीत कुमार, विपिन उमराव, पूनम वर्मा, माधवी सिंह, सौरभ उमराव रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी एवं शिक्षक सौरभ उमराव ने किया।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *