Breaking News

पेंशन के पैसों में मां की जान! लालची बेटे ने लाठी से लिखी खौफनाक कहानी

 

वर्नाखुर्द गांव में खौफनाक वारदात, फरार है आरोपी बेटा विवेक

जहानगंज (फर्रुखाबाद): रिश्तों को कलंकित कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात जहानगंज थाना क्षेत्र के वर्नाखुर्द गांव से सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने महज पेंशन और ज़मीन की लालच में अपनी मां की बेरहमी से लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय राजवती देवी पत्नी स्वर्गीय ब्रजराज सिंह के रूप में हुई है।

ब्रजराज सिंह यूपी पुलिस से सिपाही पद से रिटायर हुए थे। उनकी मौत के बाद राजवती अपने तीन बेटों—अवधेश, विवेक और शैलेश—के साथ गांव में रहती थीं।सूत्रों के अनुसार, बीते होली पर राजवती के दामाद की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वे अपनी विधवा बेटी रानी के पास रुटौल, कायमगंज चली गई थीं। तभी से बेटा विवेक लगातार पेंशन और ज़मीन को लेकर मां से झगड़ता था। वह रुटौल तक जाकर उनसे दुर्व्यवहार करता रहा। दो दिन पहले ही राजवती देवी अपने पैतृक घर वर्नाखुर्द लौटी थीं।

रविवार को विवेक एक बार फिर मां से ज़मीन और पेंशन की मांग करने लगा। जब मां ने इंकार किया तो वह आपा खो बैठा और लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले का सबसे ज्यादा असर सिर पर पड़ा, जिससे राजवती खून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिर पड़ीं। परिजन तत्काल उन्हें लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही थाना जहानगंज पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी विवेक की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। मां, जो जीवन देती है, उसी मां की जिंदगी पर एक बेटे ने लालच के लिए क्रूरता से पर्दा डाल दिया। पेंशन और ज़मीन की हवस में मां की हत्या करने वाला विवेक फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। गांव में इस वारदात को लेकर भारी आक्रोश है। लोग इस बात से सदमे में हैं कि एक बेटा ऐसा कैसे कर सकता है! घटनास्थल पर जुटी भीड़ बस यही सवाल कर रही है कि—“क्या अब रिश्तों में भी कोई पवित्रता बाकी रह गई है?” पुलिस का कहना है कि विवेक की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

शादी का झांसा देकर 5 साल शोषण, अब दूसरी शादी – पीड़िता ने लगाई गुहार

  – पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार – कमालगंज क्षेत्र की युवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *