Breaking News

सांसद ने सदन में उठाया नादियों के समाप्त होते अस्तित्व का मुद्दा

– अवैध खनन के चलते घाटों से धारा हुई दूर
– धार्मिक अनुष्ठान में व्यवधान हमारी आस्थाओं पर प्रहार: नरेश
– सदन में अपनी बात रखते जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल।
फतेहपुर। जनपद के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने एक बार फिर से सदन में ज़ोरदार तारीके से जनता की आवाज़ को बुलंद किया है। सांसद ने इस बार नदियों के समाप्त होते अस्तित्व पर चिंता ज़ाहिर की है। साथ ही जनपद के अंदर भटौरा घाट समेत अन्य घाटों की दुर्दशा पर सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। लोकसभा में नदियों के मिटते अस्तित्व पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तट संरक्षण तथा नदी पुनर्जीवन के साथ-साथ नमामि गंगे योजना के अंतर्गत नदियों के मिटते अस्तित्व को समाप्त होने से बचाने की आवाज उठाई। सांसद नरेश उत्तम पटेल अब तक सदन में अनेक जनहित के मुद्दे उठा चुके हैं। जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने संसद में कहा कि फतेहपुर में गंगा लगभग सत्तर किलोमीटर लंबाई में बहती है। भिटौरा घाट, बलखंडी, ओम घाट, पक्का घाट, आदमपुर घाट श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। शासन एवं प्रशासन की उपेक्षा के चलते गंगा की धारा घाटों से काफ़ी दूर चली गई है। जिससे इन घाटों पर निरंतर होने वाली गंगा आरती व धार्मिक अनुष्ठान में व्यवधान हो रहा है। उन्होंने नदियों में हो रहे अवैध बालू खनन को कारण बताया। कहा कि प्राकृतिक धारा प्रभावित होने से श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट पहुंची है। जिले के हाजीपुर गंग घाट पूरी तरह बालू की वजह से प्रभावित है। अवैध खनन के कारण जनपद के सभी घाटों का अस्तित्व समाप्त की और है। उन्होंने जिले के घाटों में गंगा की धारा में आए परिवर्तन का वैज्ञानिक अध्ययन कराये जाने घाटी को पुनर्जीवित करने के लिए कार्य कराये जाने एव अवैध खनन पर रोक लगाने की माँग किया। साथ ही तट संरक्षण और नदी के पुनर्जीवन के लिए नमामि गंगा योजना में कार्य कराये जाने की मांग किया। सदन में सांसद नरेश उत्तम पटेल द्वारा जनपद में आस्था के केंद्र नादियों एवं घाटों की दुर्दशा का मुद्दा उठाए जाने से लोकसभा क्षेत्र में जमकर सराहना की जा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी भी इस मुद्दे पर भाजपा पर हमलावर होती दिखाई दे रही है। सपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर आस्था के नाम पर किए जा रहे खिलवाड़ पर आक्रोश ज़ाहिर करते हो जनपद में सत्ता संरक्षण में किए जा रहे अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की नाकामी बताया। तट संरक्षण व नमामि गंगे जैसी परियोजना को कमजोर करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्द का किया निरीक्षण

– पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा – शस्त्रागार में शस्त्र चेक करते एसपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *