Breaking News

Hyderabad में हत्या के आरोपी की भीड़ ने की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

नई दिल्ली। हैदराबाद के जडचेरला में 22 साल की वैष्णवी की गला काटकर हत्या की गई थी। इस हत्या का आरोपी 28 वर्षीय युवक तेजा था। वैष्णवी की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को अधमरा कर दिया और अब उस वैष्णवी के हत्यारे की इलाज के दौरान मौत हो गई है।जांचकर्ताओं ने बताया कि तेजा कई महीनों से प्यार के नाम पर वैष्णवी को परेशान कर रहा था और उसका पीछा कर रहा था, लेकिन वैष्णवी ने बार-बार उसे ऐसा करने से मना किया था।

News Article Hero Image

प्यार के नाम पर कर दी हत्या (फोटो-सोशल मीडिया)

प्यार के नाम पर कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी को जब पता चला कि वैष्णवी की सगाई हाल ही में तय हो गई है, तो वह गुस्से में आ गया। जांचकर्ताओं को शक है कि इसी वजह से उसने वैष्णवी पर हमला किया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब वैष्णवी जडचेरला में बस से उतरकर अपने घर लौट रही थी। तेजा ने सार्वजनिक जगह पर चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

वैष्णवी पर हमले होने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तेजा का पीछा किया, उसे पकड़ा और उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद लोगों की भीड़ ने उस पर पत्थरों से हमला किया। इस हमले में तेजा को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस वैष्णवी की हत्या और आरोपी की मौत का कारण बने भीड़ के हमले, दोनों मामलों की जांच कर रही है। इस जांच के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल की बढ़ती निकटता बनी राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र

नई दिल्‍ली: अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *