Breaking News

नाबालिक को घर बुलाकर की हत्या, गांव में तनाव का माहौल

औरंगाबाद में 16 साल के नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता का कहना है कि पड़ोस में रहने वाली लड़की के परिजन बुधवार रात उसे घर में खींचकर ले गए थे। लड़की के भाई और पिता ने मिलकर बेटे का मर्डर कर दिया है।मामला बारुण थाना क्षेत्र के जानपुर गांव का है। मृतक की पहचान मनोज पासवान के बेटे हिमांशु कुमार (16) के रूप में हुई है। वह 10वीं कक्षा का छात्र था।लड़के के परिवार ने बताया, बुधवार को नाबालिग लड़की का जन्मदिन था। कुछ देर बाद वो रोती हुई हिमांशु के घर पहुंची और बताया कि उसके परिजन हिमांशु को बेरहमी से पीट रहे हैं। जब हम मौके पर पहुंचे, तो वह मृत पड़ा था।बुधवार रात गांव के ही महेंद्र यादव के घर से पुलिस ने उसका शव बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार सुबह सदर अस्पताल में हिमांशु का पोस्टमॉर्टम हुआ।

लड़की के भाइयों ने छत से देख लिया था: गांव में चर्चा है कि हिमांशु का अफेयर पड़ोस की लड़की से चल रहा था। बुधवार को लड़की का जन्मदिन था। इसलिए लड़की ने रात में लड़के को अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया था।उस समय घर में कोई नहीं था। लड़की का भाई और पिता बाहर गए हुए थे, लेकिन हिमांशु को लड़की के घर आते हुए उसके चचेरे भाइयों ने छत से देख लिया था।उन्होंने लड़की के पिता को फोन कर बुलाया और हिमांशु को घर में बंद कर पीट-पीटकर मार डाला। सूचना मिलने पर बारुण थाना की पुलिस गांव पहुंची।

महेंद्र यादव के घर से मिली लाश: थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया, ‘मृतक की पहचान जानपुर निवासी मनोज पासवान के इकलौते बेटे हिमांशु कुमार (16) के रूप में हुई है। इन्होंने बताया कि आरोपी महेंद्र यादव के घर से शव को बरामद किया गया।”हिमांशु कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई। इस मामले में आरोपी महेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई है। मृतक के पिता मनोज कुमार उर्फ मनोज पासवान ने थाने में आवेदन दिया है।’

 खींचकर अपने घर की तरफ ले गए बदमाश: पिता ने बताया, ‘मेरा बेटा हिमांशु कुमार रात में करीब साढ़े नौ बजे घर से बाहर शौच के लिए निकला था। इसी बीच मेरे ही गांव के महेंद्र यादव, साधु यादव उर्फ बीरेंद्र यादव,सुमन कुमार, नीतिश कुमार और रामकेवल यादव ने हिमांशु कुमार को पकड़ लिया। वो खींचकर अपने घर की तरफ ले गए।’हिमांशु कुमार ने बीच बचाव के लिए आवाज लगाई। उसकी आवाज सुनकर हम लोग दौड़े तो महेंद्र यादव की ओर से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला कर दिया गया। जिससे हिमांशु को छुड़ा नहीं सके। रात करीब डेढ़ बजे बारुण पुलिस को फोन किया।’

गांव में तनाव का माहौल, सड़क जाम: हिमांशु कुमार की हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। कई थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर बारुण दाउदनगर सड़क को जाम किया।घटना को लेकर जांच के लिए गया से एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है और घटना की जांच की। इस दौरान फरसा और लाठी बरामद किए गए। SDPO संजय कुमार पाण्डेय ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की।SDPO सदर-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया, ‘आज सूचना मिली की एक घर में लड़के का मर्डर हुआ है। शुरुआती जानकारी यही है कि महेंद्र यादव की बेटी के साथ उस लड़के का प्रेम संबंध चल रहा था। उससे ही ये मिलने के लिए गया था।’

About NW-Editor

Check Also

एक झपकी और UP Police की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, इंस्पेक्टर की मौत, 5 जवान घायल

Bihar News: सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। गोरखपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *