Breaking News

युवक की पैर फिसलने से हुए मौत, सेल्फी बनी जानलेवा

बांदीकुई से अलवर के थानाागाजी के टहला में सरसा माता बांध पर डूबने से लोको पायलट के बेटे की मौत हो गई। बच्चा बांध पर सेल्फी ले रहा था। इस दौरान पैर फिसल गया था। करीब 12 घंटे बाद आज सुबह शव को बाहर निकाला गया।

टहला SHO रामस्वरूप ने बताया-: डूबने वाला युवक निहाल (25) पुत्र करतार सिंह गुर्जर सियालाबास, बांदीकुई का रहने वाला था। उसके पिता करतार गुर्जर रिटायर्ड लोको पायलट है। सरसा माता बांध पर दोस्तों के साथ बुधवार शाम घूमने आया था। इस दौरान वीडियो बनाते हुए बांध में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

दोस्तों के साथ घूमने गया था: SHO ने बताया- ग्रामीणों ने युवक के बांध में डूबने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि तीन कार से बांध पर आए थे। वे बांध पर वीडियो बनाने में लगे हुए थे। तब अचानक एक युवक पानी में गिर गया। उसे डूबता देख बाकी युवक भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने परिजनों को भी जानकारी देकर बुलाया। निहाल अपने बड़े भाई की कार लेकर दोस्तों के साथ करीब 20 किलोमीटर दूर बांध पर घूमने आए थे। बांध पर वीडियो रील बनाने के दौरान सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया था। उसे तैरना नहीं आता था। दोस्तों ने उसे डूबता देखा तो डरकर भाग गए।पुलिस मौके पर पहुंची सर्च ऑपरेशन चलाया। रात होने पर रेस्क्यू को रोका गया। आज सुबह करीब 6 बजे से NDRF, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर वापस रेस्क्यू किया। करीब 2 घंटे में शव को बांध से निकाला गया। शव झाड़ियों में फंस गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

About NW-Editor

Check Also

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग: 20+ दमकल मौके पर, उद्घाटन से पहले हड़कंप

बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *