Breaking News

पिकनिक मनाने गए युवक की हुई मौत, रेस्कयू ऑपरेशन जारी

ग्वालियर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नलकेश्वर आया युवक कुंड में डूब गया है। वह नलकेश्वर महादेव के झरने में नहा रहा था फिर अचानक कुंड में छलांग लगा दी। चंद सेकंड वो पानी की सतह पर दिखा, लेकिन उसके बाद कुंड में कहीं नजर नहीं आया। घटना बुधवार को तिघरा स्थित नलकेश्वर महादेव कुंड की है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। तत्काल रेस्क्यू के लिए NDRF को बुलाया गया। रात 8 बजे तक रेस्क्यू करने के बाद अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोका गया था। गुरुवार सुबह फिर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।

बिलारा गांव का रहने वाला था:  युवक का नाम धर्मेंद्र राणा (25) है। वह मुरार ब्लॉक स्थित बिलारा गांव का रहने वाला है। बुधवार को मौसम अच्छा होने पर वह 6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने तिघरा की पहाड़ियों पर बसे नलकेश्वर महादेव झरने पर गया था। दोपहर के समय सभी दोस्त झरने के नीचे नहा रहे थे, तभी धर्मेंद्र ने अचानक झरने से कुंड में छलांग लगा दी।कुंड की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका। धर्मेंद्र कुछ सेकेंड तक पानी की सतह पर नजर आया, लेकिन फिर गायब हो गया।

NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: पुलिस मौके पर पहुंची और NDRF की टीम को बुलाया गया। बुधवार रात अंधेरा होने के कारण सर्च रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू हुआ। झरने की तेज धार और पानी का बहाव रेस्क्यू में बाधा बन रहा है।टीम को शक है कि युवक किसी चट्टान के नीचे फंसा हो सकता है। कुंड की गहराई ज्यादा होने और पानी गंदा होने की वजह से तलाश में समय लग रहा है। तिघरा थाना पुलिस के मुताबिक, मौके पर लगातार सर्च चल रहा है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

About NW-Editor

Check Also

Sheopur में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 28 घायल

ग्वालियर। श्योपुर जिले के आवदा क्षेत्र में रविवार दोपहर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से भरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *