Breaking News

गर्भवती महिला संग बीच सड़क बदसलूकी, पूर्व पति की हरकत से मचा बवाल

ग्वालियर में कोर्ट में पेशी के बाद अपने प्रेमी के साथ जा रही महिला का उसके पति ने कथित रूप से अपहरण कर लिया. घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र की. , बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपने पति रामू तोमर को छोड़कर कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ नोटरी पर विवाह कर लिया था. इस मामले को लेकर पति द्वारा कोर्ट में आवेदन दिया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को महिला को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान महिला ने स्पष्ट रूप से अपने प्रेमी के साथ रहने और उसके साथ जाने की इच्छा जताई. महिला के बयान के आधार पर कोर्ट ने उसे अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी जाने की स्वतंत्रता दे दी. कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ वहां से निकल गई.

पति रामू तोमर ने किया अपहरण: आरोप है कि जैसे ही महिला अपने प्रेमी के साथ झांसी रोड इलाके से गुजर रही थी, तभी उसका पति रामू तोमर कार लेकर वहां पहुंचा और महिला को जबरन अपने साथ ले गया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. प्रेमी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और महिला के अपहरण का आरोप लगाया.

पुलिस लगातार खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. शहर के विभिन्न इलाकों में नाकाबंदी कराई गई है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि महिला और आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके. प्रेमी रामबीन सिंह भदौरिया ने कहा कि वह मेरे साथ गाड़ी में बैठकर जा रही थी. उसे पहले वाला पति ने उसका अपहरण कर लिया. प्रेमी ने बताया कि वह पहले महिला के घर पर ही रहता था. पहले वाला पति उसके साथ मारपीट करता था, तो महिला मुझसे फोन पर बात करने लगी थी, तो उसने मुझसे कहा कि मुझे ले चलो, नहीं तो मर जाऊंगी. फिर हमने राजी-राजी से कोर्ट मैरिज की. हम एक साल से उसके संपर्क में थे.

About NW-Editor

Check Also

“मां पर उठे हाथ का खौफनाक अंजाम: पिता-भाई ने मिलकर रची ऐसी साजिश पुलिस भी रह गई सन्न”

ग्वालियर में खून के रिश्तों के बीच पनपी नफरत और नशे की लत ने एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *