Breaking News

“नेपाल विद्रोह का अराजक फायदा: 15 जेलों से 13 हज़ार से ज्यादा कैदी फरार”

सोमवार को शुरू हुआ Gen-Z प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा. भले ही नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन देश के हालात अभी भी पटरी पर नहीं आ पाए हैं. इस अफरा-तफरी का फायदा नेपाल की जेलों में बंद कैदियों ने भी उठाया है. देश की विभिन्न जेलों से 13 हजार से ज्यादा कैदी भाग गए हैं.

देश भर की जेलों में करीब 30 हजार कैदी थे. हिंसा बढ़ने और सरकार के गिरने के बाद पुलिस अपनी ड्यूटी से हट गई और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थानों और सरकारी दफ्तरों में तोड़फोड़ शुरू की. जिसका फायदा उठा के कैदी भी जेलों से भाग निकले. इसके अलावा थानों से पुलिस के हथियार भी चुराए गए हैं. इनमें से कई जेल ऐसी हैं, जो भारत के सीमा के करीब है. जिससे भारत में भी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि ये कैदी भागकर सीमा पार भी कर सकते हैं. हालांकि भारतीय सेना ने नेपाल बोर्डर

कौन सी जैल से हुए कितने कैदी बाहर?

नेपाल के गृह मंत्रालय और नेपाल पुलिस के सूत्रों के मुताबिक देश की अलग-अलग जेलों से 13572 कैदी फरार हुए हैं.

  1. झुम्पका जेल से 1575 कैदी
  2. नक्कु जेल से 1200 कैदी
  3. दिल्ली बाजार जेल से 1100 कैदी
  4. कास्की जेल से 773 कैदी
  5. चितवन जेल से 700 कैदी
  6. कैलाली जेल से 612 कैदी
  7. जलेश्वर जेल से 576 कैदी
  8. नवलपरासी जेल से 500 से ज्यादा कैदी
  9. सिंदुलीगढी जेल से 471 कैदी
  10. कान्चनपुर जेल से 450 कैदी
  11. गौर जेल से 260 कैदी
  12. दाङ जेल से 124 कैदी
  13. सोलुखुम्बु जेल से 86 कैद
  14. बाजहाङ जेल से 65 कैदी
  15. जुम्ला जेल से 36 कैदी

भाग गए हैं, अन्य जेलों से और पुलिस कस्डटी में मौजूद भी कैदी भाग गए हैं, जिनको मिलाकर कैदी भागने की संख्या 13572 हो गई है. नेपाल में ओली के इस्तीफे के बाद सैन्य शासन लगा दिया गया है. सैना अध्यक्ष अशोक राज ने प्रदर्शनकारियों से वापस लौटने और वार्ता की अपील की है. वहीं अंतरिम सरकार के गठन की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं, जिसके लिए काठमाडू के बलेंद्र शाह और सुशीला कार्की नाम चल रहा है.

About NW-Editor

Check Also

“बड़ा खुलासा: आगजनी की शिकार पूर्व पीएम खनल की पत्नी राज लक्ष्मी चित्राकर जीवित, जानें कहां हैं”

 नेपाल में हिंसा के दौरान झुलसीं पूर्व प्रधानमंत्री झाला नाथ खनल की पत्नी राज लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *