Breaking News

“बड़ा खुलासा: आगजनी की शिकार पूर्व पीएम खनल की पत्नी राज लक्ष्मी चित्राकर जीवित, जानें कहां हैं”

 नेपाल में हिंसा के दौरान झुलसीं पूर्व प्रधानमंत्री झाला नाथ खनल की पत्नी राज लक्ष्मी चित्राकर की मौत की सूचना अफवाह साबित हुई है। अभी उनके जीवित होने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि राज लक्ष्मी की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। बुधवार को मीडिया में आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

राज लक्ष्मी को लेकर मंगलवार को हिंसा के दौरान काठमांडू के दल्लू इलाके में मौत की खबर आई थी। यहां पूर्व पीएम खनल के आवास को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। राज लक्ष्मी घटना के वक्त आवास के अंदर फंसी थीं। इसके बाद नेपाल की मीडिया ने चित्राकर के मौत की खबरें चलाईं।

मगर अब सूचना है कि वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। काठमांडू पोस्ट अखबार ने बुधवार को बताया कि चित्राकर की हालत स्थिर, लेकिन गंभीर है। चित्राकर को गंभीर हालत में कीर्तिपुर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल की निदेशक डॉ. किरण नकर्मी ने कहा, “उनकी हालत गंभीर है और इलाज के लिए लाए जाने के समय जैसी थी, वैसी ही है।

About NW-Editor

Check Also

तिब्बत में बाढ़ की तबाही के बाद पहली बार विदेशी मीडिया पहुंचा, मलबे में अब भी जारी है लापता लोगों की तलाश

बीजिंग। नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ ने ग्यिरोंग बॉर्डर क्रॉसिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *