Breaking News

गुजरात में नया मंत्रिमंडल: 19 नए चेहरों को जगह, हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, रिबावा जडेजा को भी मिला मौका

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट ने शपथ ली। 26 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें 3 महिलाएं हैं। पटेल समाज से CM समेत 8 मंत्री होंगे। 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। 19 नए चेहरे हैं। सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। पहले वे राज्य के गृह मंत्री थे। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले गुरुवार को सभी 16 मंत्रियों ने सीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।  इस फेरबदल को राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ा जा रहा है। गुजरात कैबिनेट में सीएम समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS) थे। अब यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

 

फेरबदल की 5 वजह, पटेल समाज को ज्यादा जगह

  • स्ट्रेटेजिक रीसेट: भाजपा ने महज 3 साल में सीएम के अलावा पूरी सरकार को बदल दिया है। पार्टी ने भूपेंद्र पटेल के सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा, ताकि नया मंत्रिमंडल बनाने के लिए पूरी आजादी मिले।
  • कमजोर परफॉर्मेंस: जानकारी के मुताबिक कई मंत्रियों का प्रदर्शन कमजोर था। पार्टी लीडरशिप उनकी जगह नए चेहरे लाकर सरकार का कामकाज बेहतर करना चाहती थी।
  • जातीय समीकरण: पिछली कैबिनेट में सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ कुल 16 मंत्री थे। भाजपा गुजरात की पटेल कम्युनिटी को मंत्रिमंडल में ज्यादा जगह देना चाहती थी।
  • लोकल इलेक्शन: गुजरात में अगले कुछ महीनों में लोकल बॉडी चुनाव होने हैं। पिछले महीने बिसावदर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद भाजपा नए चेहरों को मौका देना चाहती है।
  • ज्यादा नेताओं की हिस्सेदारी: गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं। नियम के मुताबिक कुल सीटों के 15% तक मंत्री हो सकते हैं। इस हिसाब से गुजरात में मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इससे ज्यादा नेताओं को सरकार में शामिल किया जा सकता है।
  • भूपेन्द्र का यह तीसरा मंत्रिमंडल होगा

    भूपेन्द्र पहली बार सितंबर 2021 में सीएम बने थे। तब विजय रूपाणी को अचानक हटाकर उन्हें सीएम बनाया था। फिर विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर 2022 को वह तीसरी बार सीएम और 16 विधायक मंत्री बने। अब नया मंत्रिमंडल बन रहा है।

    गुजरात सर्च कर रहे लोग: गुजरात में भूपेंद्र पटेल कैबिनेट का विस्तार हो गया है। इसके बाद लोग लगातार गुजरात के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे है। पिछले कुछ दिनों का ग्राफ देखा जाए तो साफ समझ आता है कि गुजरात की सर्चिंग से जुड़ा ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *