Breaking News

न्यूज़ वाणी ब्यूरो चीफ को यातायात प्रभारी द्वारा किया गया सम्मानित।

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। यातायात माह नवंबर 2025 के अंतर्गत इटावा जनपद में निरंतर रूप से यातायात जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सीओ यातायात रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में न्यूज़ वाणी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ संजीव शर्मा को यातायात अभियान में सक्रिय सहयोग एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति योगदान हेतु सीओ यातायात रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह तथा यातायात टीम के कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार और होमगार्ड आक्रोश कुमार द्वारा पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान यातायात टीम ने कहा कि मीडिया समाज को जागरूक करने का सबसे प्रभावी माध्यम है, और ब्यूरो चीफ संजीव शर्मा द्वारा यातायात सुरक्षा संदेशों को आमजन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *