Breaking News

महंत राजूदास पर अभद्रता के आरोप से निषाद समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर महोबा में प्रदर्शन

महोबा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर गाली गलौज किये जाने से निषाद समाज के लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। सोमवार को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद संतोष कुमार रैकवार के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देते हुए प्रदेश प्रवक्ता के साथ अभद्रता करने वाले महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि कुंवर सिंह निषाद जनपद मथुरा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हैं, जिस समय वह एक न्यूज चैनल पर डिबेट दौरान अपनी बात रख रहे थे और उसे पूरा देश देख रहा था। आरोप है कि लाइव डिबेट दौरान बातचीत इतनी बढ़ गई कि महंत राजू दास ने मर्यादा लांघते हुए कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ कथित तौर पर गाली गलौज की और उन्हें जूते से मारने की धमकी दी। विवाद अधिक बढ़ने के कारण चैनल को लाइव प्रसारण बीच में ही रोकना पड़ा था।
ज्ञापन में बतया कि डिबेट दौरान कांग्रेस प्रवक्ता के साथ की गई अभद्रता से मछुआ समाज अत्यधिक क्रोधित है और स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने महन्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान नगर अध्यक्ष के साथ बाबूलाल रैकवार, अशोक रैकवार किल्हौवा, रामप्रसाद, पंचमलाल, मैयादीन, बनमाली बिहार, खुब्बी छितरवारा, मुकेश कश्यप, हेमन्त कश्यप किल्हौवा आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में हजरत हाजी फीरोजशाह का सालाना उर्स, चादर जुलूस और कुल की फातिहा में उमड़े अकीदतमंद

महोबा। हजरत हाजी फीरोजशाह रहमत उल्ला अलैह का सालाना उर्स रविवार को अकीदत और उत्साह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *