Breaking News

रेलवे स्टेशन में पुनः लगाया झंडा गीत रचयिता का तैलीय चित्र

– भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के पदाधिकारियों ने व्यक्त किया हर्ष
– स्टेशन के मुख्य द्वार पर लगा तैलीय चित्र व महासमिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर झंडा गीत रचयिता पदम श्री श्याम लाल गुप्ता पार्षद जी का तैलीय चित्र पुनः लगाया गया। जिस पर भारतीय दोसर वैश्य महासमिति ने हर्ष व्यक्त करते हुए रेल प्रशासन को बधाई दी है। रेलवे स्टेशन में मुख्य द्वार पर पूर्व में श्यामलाल गुप्त पार्षद जी का तैलीय चित्र लगा हुआ था। रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण होने के कारण एक वर्ष पूर्व चित्र को उतार लिया गया था। सौंदर्यीकरण पूर्ण होने पर रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पार्षद जी का तैलीय चित्र पुनः उसी स्थान पर लगा दिया गया है। वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने कहा कि झंडा गीत रचयिता पदम श्री श्यामलाल गुप्त पार्षद एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अपने झंडा गीत के माध्यम से आजादी के दीवानों में जोश भरने का कार्य किया था। ऐसे महापुरूष के चित्र के माध्यम से युवा पीढी अपने महापुरूष को याद रखेगी। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्त ने रेलवे प्रशासन का आभार प्रकट करते हुये कहा कि रेलवे प्रशासन ने महापुरूष का तैलीय चित्र पुनः लगाकर समाज को एक अच्छा संदेश देने के साथ साथ स्वतंत्रता सेनानी के प्रति अपना समर्पण भाव व्यक्त किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक मणि शंकर मिश्र, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक ज्ञानेंद्र, महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र गुप्ता, संरक्षक संजय गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश सोनी, जिला संगठन मंत्री आनंद गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, सौनक गुप्ता, साजन गुप्ता, संजय सोनी सहित महासमिति के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *